झारखंड: कैबिनेट मीटिंग में एएसआई से दारोगा प्रोन्नति को लेकर लिया गया अहम फैसला,अब से सिपाही सीधे नहीं बन सकेंगे दारोगा

0

झारखंड सरकार द्वारा बुधवार को कैबिनेट की बैठक में लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय में झारखंड पुलिस सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा-2016 को समाप्त कर दिया गया है। इस नियमावली को लागू करने से पहले, झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पिछले छह-सात सालों से इसके बंद होने के लिए प्रयास किए थे।रघुवर सरकार में तेज-तर्रार सिपाहियों को सीधे दारोगा के पद पर बहाल करने के लिए लागू की गई एक नियमावली में सीधी बहाली के 50 प्रतिशत पदों से छेड़छाड़ नहीं की गयी थी।एएसआई से दारोगा में प्रोन्नति वाले 50 प्रतिशत पदों में छेड़छाड़ कर उक्त नियमावली में यह लागू किया गया कि 25 प्रतिशत सीमित प्रतियोगिता परीक्षा देकर सिपाही सीधे दारोगा बन जाएंगे और केवल 25 प्रतिशत दारोगा का पद ही एएसआई को प्रोन्नति देकर भरा जाएगा।इस निर्णय के बाद, 1250 जमादार अब दारोगा बनेंगे और उसी तरह, सिपाही से जमादार में भी 1250 पदों की प्रमोशन होगी।मंत्रिपरिषद ने झारखंड उत्पाद अधीनस्थ सेवा संवर्ग नियमावली 2013 में संशोधन किया। पहले जहां अभ्यर्थियों को आयोग में आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक स्नातक या समकक्ष पास होना था। साथ ही अभ्यर्थियों को मैट्रिक, 10वीं कक्षा एवं इंटरमीडिएट या 10 प्लस टू कक्षा झारखंड राज्य में अवस्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से पास होना अनिवार्य था। लेकिन अब सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता स्नातक या समकक्ष योग्यता होगी।एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह द्वारा मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, मुख्य सचिव, गृह सचिव, और डीजीपी को आभार व्यक्त किया गया है। गुरुवार को एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर आभार व्यक्त करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here