इंटेलिजेंस ब्यूरो, एनआईए और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के न्यू रोड से छापेमारी कर इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आतंकी का नाम शाहबाज बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के भी संपर्क में था. गिरफ्तार आतंकी के कब्जे से एक पेन ड्राइव और कई आपत्तिजनक वीडियो समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं.इस सिलसिले में गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.पुलिस सूत्र के मुताबिक, खुफिया एजेंसियां आईएसआईएस आतंकी संगठन के अन्य समर्थकों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही हैं।आगे की पूछताछ के लिए टीम आतंकी को दिल्ली ले गई है।खुफिया एजेंसियां यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही हैं कि आतंकी वहां रहकर किस तरह की गतिविधियां संचालित करता है।गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ जारी है.खुफिया एजेंसियां गिरफ्तार आतंकी के संपर्क में आए लोगों से भी पूछताछ कर रही हैं.लोहरदगा में कई अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी में जुटी है और इसके लिए साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं.
झारखंड के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा ”लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित न्यू रोड से ISIS का आतंकी गिरफ्तार हुआ है. इंटेलिजेंस ब्यूरो, एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर यह कार्रवाई की है. उसके पास से पेन ड्राइव और कई आपत्तिजनक वीडियो सहित अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं. वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में भी था.मैं पहले भी कह चुका हूं कि झारखण्ड बारूद की ढेर पर बैठा है…संथालपरगना हो या लोहरदगा, जमशेदपुर हो या धनबाद…कई इलाके आतंकियों की शरणस्थली बनते जा रहे हैं…इसका सबसे अधि्क असर आदिवासियों और मूलवासियों पर ही होगा…झारखण्ड की संस्कृति के लिए ये अवैध घुसपैठिए बेहद खतरनाक हैं…@BJP4India सरकार आई तो झारखण्ड में NRC लागू किया जायेगा…..”



