Home अपराध JHARKHAND :रामगढ़ में भारी मात्रा में शराब बरामत,अलग – अलग ठिकानो से...

लोकसभा चुनाव को देखते हुए झारखण्ड में नशे के खिलाफ बड़ी करवाई चल रही है. ऐसा ही एक मामला रामगढ़ से आया हैं.रामगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ करवाई करते हुए शराब धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चला रखा है.इस अभियान के तहत अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई. साथ ही शराब धंधेबाजों के घर पर पुलिस ने छापेमारी की. जहां से पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुए है.यह अभियान पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर चलाया गया था.रामगढ़ कोतो गांव में विक्रांत कुमार नाम के शख्स के घर में छापेमारी की गई. यहां से अंग्रेजी शराब की 228 बोतलें बरामद किया गया.उसके बाद पुलिस ने कुछ और ठिकाने पर छापामारी की रामगढ़ के ही बासल थाना इलाके में रमेश साहू की दुकान में भी छापेमारी की गई. यहां से अग्रेजी शराब की 47 बोतलें बरामद किया गया. भुरकुंडा ओपी मं नकुल साव के घर से 105 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. साथ ही बरकाकाना के देवानंद बेदिया के घर और दुकान में छापेमारी की गई. यहां से अंग्रेजी शराब की 143 बोतलें बरामद किया गया.इसके अलावा भदानी नगर ओपी निवासी जितेंद्र प्रसाद कुशवाहा घर पर भी कार्रवाई की गई. यहां से अवैध देसी महुआ शराब 20 लीटर और 1 क्विंटल जावा महुआ बरामद किया गया. पुलिस ने सभी जगह की शराब को जप्त कर ली है.साथ ही चारों शराब की धंधा करने वाले को भी गिरफ्तार किया है .पुलिस ने जो शराब जब्त की है, उसमें कई ऐसी बोतलें है जिसपर दूसरे राज्य के रेपर चिपका है.पुलिस इसकी जांच कर रही है और पुलिस आगे की जांच में लगाई है