JHARKHAND : हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को भाया भाजपा का साथ, BJP में शामिल हुईं सीता सोरेन

0

रांची:  झारखंड में अचानक ही सियासी हलचल तब तेज हो गई जब झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन ने विधायक पद से अचानक इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा और अपने विरुद्ध गहरी साजिश का आरोप भी लगाया. इस बीच अचानक तेज हुई सियासी गहमागहमी के बीच सीता सोरेन और उनकी दो बेटियों जयश्री और राजश्री के बीजेपी में शामिल होने की खबर भी सामने आ गई. शिबू सोरेन के दिवंगत बेटे दुर्गा सोरेन और उनकी पत्नी सीता मुर्मू सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन के दुमका से चुनाव लड़ने की तैयारी की खबर आ रही है. दरअसल, शिबू सोरन की बड़ी बहू और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने फैसला लिया है कि वह सपरिवार बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगी. बता दें कि उन्होंने पार्टी में अनदेखी और उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here