रांची : जामा (दुमका)से झामुमो विधायक श्रीमती सीता सोरेन ने झामुमो के सभी पदों से इस्तीफे के बाद नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.सूत्रों की माने तो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन दुमका से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि सीता सोरेन की बड़ी बेटी जयश्री सोरेन दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है। यह माना जा रहा है कि सांसद सुनील सोरेन कि जगह सीता सोरेन दुमका सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि बीजेपी ने पहली सूची में ही सुनील सोरेन को दुमका सीट से फिर उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला लिया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।सीता सोरेन तीन बार की विधायक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं, जिनकी 2009 में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी।हिंदी में लिखे अपने इस्तीफे में सीता सोरेन ने कहा कि उनके पति की मौत के बाद से उन्हें और उनके परिवार को लगातार अपमानित किया जा रहा है.



