झारखण्ड के सरायकेला खरसावां जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. यह भीषण सड़क हादसा सरायकेला खरसावां जिला के टाटा मार्ग (नेशनल हाईवे 33) के कांदरबेडा के पास हुआ है. जहां तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई. कार में सवार चार युवकों की जा*न चली गई. सड़क हादसा इतना भीषण था कि क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार के अंदर से चारों मृ*तक युवकों के श*व को बाहर निकाला गया.कार पर सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौ*त हो गई.पुलिस ने मृ*तकों की पहचान कर ली है. सभी मृ*तक आदित्यपुर-2 कॉलोनी के रहने वाले थे. इनके नाम सूरज कुमार, संस्कार मिश्रा, नवनीत शर्मा और अभय रंजन हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार जमशेदपुर से कादरबेडा चौक की तरफ जा रही थी. तेज रफ्तार होने के कारण आनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से सीधे टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.सड़क हादसे के बाद घटना स्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने चांडिल थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी. क्रेन की मदद से कार के अंदर फंसे चारों युवकों के श|*व को बाहर निकाला गया. पुलिस ने चारों श*व को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. सभी मृ*तकों की उम्र लगभग 20 से 25 साल की है.भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाला संस्कार मिश्रा काफी मेधावी छात्र था. उसने भुवनेश्वर के एक कॉलेज से पढ़ाई की थी. स्कॉलरशिप मिलने के बाद वह लंदन जाकर पढ़ाई करने वाला था. उसका लंदन जाकर पढ़ाई पूरी करने का सपना पूरा हो पाता, इससे पहले ही वह मौ*त के गले लग गया . इधर, चारों युवकों के भीषण सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौ*त के बाद उनके घर में चीख पुकार मच गई.
बता दें कि चांडिल थाना क्षेत्र की यह पहली घटना नही है यह घटना से पहले पहली जनवरी 2024 की सुबह लोहनगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस के समीप हुए भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई थी,



