झारखण्ड: 64 को गोल्ड मेडल,3 को चांसलर मेडल,29 को पीएचडी की उपाधि,राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए छात्र

0

झारखंड की राजधानी रांची के सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखंड में 28 फरवरी को तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. दीक्षांत समारोह में कुल तीन छात्रों को चांसलर मेडल, 64 छात्रों को गोल्ड मेडल और 29 छात्रों को पीएचडी की उपाधि दी गई. इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शिरकत की.कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सीयूजे के वीसी प्रो क्षिति भूषण दास समेत दूसरे गणमान्य शामिल हुए.दीक्षांत समारोह के दौरान पूरे सीयूजे कैंपस में छात्रों का उत्साह था . छात्रों को उपाधि से सम्मानित करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा छात्र कल भविष्य है.उन्होंने कहा कि उपाधि से सम्मानित होने वाली कुल छात्रों में 50 फ़ीसदी छात्राएं हैं, जो बहुत खुश है,राष्ट्रपति के अलावा छात्रों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सीयूजे कैंपस से जुड़ी भूमि अधिग्रहण की समस्याओं को जल्द सुलझा लिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को मिली उपाधी उनकी मेहनत का परिणाम है. राज्य के सभी विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम अपनाया गया है.राष्ट्रपति ने आज सबसे शुरुआत में तीन छात्रों को चांसलर मेडल की उपाधि से सम्मानित किया. इनमें शुभम भट्टाचार्जी, उत्पल, अभिनीत गांगुली को चांसलर मेडल मिला.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here