रांची : लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिरसा उरांव कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ कर भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं.शुक्रवार को बिरसा उरांव ने पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भी सौंप दिया है।शनिवार को बिरसा उरांव ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की तैयारी भी कर ली गई है।भाजपा की तरफ से हरमू मैदान रांची में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सीएम बाबुलाल मरांडी सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं के समक्ष वे भाजपा में शामिल होंगे।



