रांची : आज चंपई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 53 प्रस्तावों पर मुहर लगी. स्कूली बच्चों को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए स्कूल जाने वाले कक्षा 1 से 8 तक के 37.7 लाख छात्रों को बैग देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा संताल परगना क्षेत्र के दो दर्जन सड़कों के लिए हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।बैठक में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2024 की गठन की स्वीकृति हुई है. राज्य योजना अंतर्गत महिलाओं को सेनेटरी पैड आपूर्ति योजना की स्वीकृति मिली है.प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जनजाति क्षेत्र में 91 आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किये जायेंगे. जज उत्तम आनंद की आश्रित पत्नी को अनुकंपा पर सहायक निबंधन के पद पर नौकरी मिलेगी.झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त अब 65 साल तक काम कर सकेंगे.राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (सर्ड) का नाम बदलकर राज्य ग्रामीण विकास पंचायती राज संस्थान कर दिया गया है.



