लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान

0

Ranchi : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मानचित्र जारी किया।12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं। हमारे पास कुल 96.8 करोड़ मतदाता हैं।हमारे पास 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं…।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा पहला चरण 19 अप्रैल-इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी, दूसरा चरण 26 अप्रैल-इसमें 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी , तीसरा चरण 7 मई-12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी, चौथा चरण 13 मई-10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी , पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा. आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा। 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है . ऐसा पहली बार हुआ है कि कांग्रेस का झारखंड से प्रतिनिधित्व न तो फिलहाल राज्यसभा में है और न ही लोकसभा में है.धीरज साहू कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. लेकिन, अब उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद झारखंड से राज्यसभा में भी कोई नेता नहीं है. कांग्रेस की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा को बीजेपी ने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है. 

लोकसभा सीट           वोटिंग की तिथि

सिंहभूम –             13.05.2024

खूंटी –                  13.05.2024

लोहरदगा-           13.05.2024

पलामू-                13.05.2024

चतरा-                 20.05.2024

हजारीबाग-          20.05.2024

कोडरमा-             20.05.2024

रांची –                   25.05.2024

जमशेदपुर –           25.05.2024

धनबाद-               25.05.2024

गिरिडीह-              25.05.2024

गोड्डा-                   01.06.2024

राजमहल-             01.06.2024

दुमका-             01.06.2024

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here