आज देश के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 91 वां जन्मदिन है इस मौके पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने डॉ. मनमोहन सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा ”देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री आदरणीय डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना करता हूँ।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 91वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। पूर्व प्रधान मंत्री को शुभकामनाएं भेजते हुए, पीएम मोदी ने उनके “लंबे जीवन” और “अच्छे स्वास्थ्य” की भी कामना की। “पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं, ”पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा।



