चंद्रयान-3 के ऐतिहासिक सफल प्रक्षेपण की झारखण्ड सीएम ने दी बधाई ,कहा ”गौरवपूर्ण पल!”

0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से Chandrayaan3 चंद्रमा मिशन लॉन्च किया।चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपना तीसरा चंद्र मिशन-चंद्रयान-3 लॉन्च किया, जो आज दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से उड़ान भरा ।
झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”गौरवपूर्ण पल!श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 के ऐतिहासिक सफल प्रक्षेपण की सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।हमारे देश के कर्मठ और मेहनतकश वैज्ञानिकों की बदौलत हम नित नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। इसरो ने आज एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। सभी को पुनः हार्दिक बधाइयां और जोहार।”
मालूम हो की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के लक्ष्य के साथ, मिशन की सफलता भारत को ऐसा करने वाला चौथा देश बना देगी।पूरा मिशन एक चंद्र रात तक चलने की उम्मीद है, जो पृथ्वी पर 14 दिनों के बराबर है। इसके अलावा चंद्रयान-3 23 या 24 अगस्त के आसपास चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।पूरा मिशन एक चंद्र रात तक चलने की उम्मीद है, जो पृथ्वी पर 14 दिनों के बराबर है। इसके अलावा चंद्रयान-3 23 या 24 अगस्त के आसपास चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here