झारखंड CID ने 1.40 करोड़ ठगी करने वाले साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार,अबतक 94 मामले दर्ज.

0
CID

आज हैदराबाद से साइबर अपराधियों के खिलाफ झारखंड CID ने बड़ी सफलता हासिल की है.अब तक 1.40 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को झारखंड के CID ने धर दबोचा है.बताया जा रहा है की वो अलग-अलग राज्य में रह कर साइबर ठगी का काम करते थे.अब तो यह अपराधी महाराष्ट्र, पंजाब ,राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश ,पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड और अन्य 18 राज्यों में ठगी कर चूका है.यह अपराधी के नाम पर अब तक अलग -अलग राज्य से 94 मामले दर्ज हो चुकी है.हलाकि अब CID टीम ने इसी आज (2JULY) को गिरफ्तार कर ली है बताया जा रहा है की CID की टीम ने इसी हैदराबाद से गिरफ्तार किये है.गिरफ्तार साइबर अपराधी मकिरेड्डी सुजीत कुमार के नाम से जाना जाता है.CID के साइबर थाना DSP नेहा बाला ने यह जानकारी दी है.DSP ने बताया की कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने साइबर ठगी की खिलाफ शिकायत दर्ज की थी की फेसबुक पर रील देखने के समय उसको एक लिंक दिखा। बताया जा रहा था की ट्रेडिंग के माध्यम से कैसे कमाई हो पर जब उस लिंक पर क्लिक किये तो एक एप्लीकेशन उसके फोन पर डाउनलोड हुआ। फिर अप्प पर रजिस्टर किया। फिर कस्टमर केयर अधिकारी ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया और अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसा निवेश करने को कहा.अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसा डालने के बाद रजिस्टर्ड एप पर फेक प्रॉफिट दिख रहा था. आगे उन्होंने बताया की साइबर अपराधियों ने उनके अकाउंट से 1.40 करोड़ ट्रांसफर करवाकर ठगी किया. आप को बता दे की ट्रांजैक्शन के आईपी का सर्वर दुबई में पाया गया.लेकिन CID टीम ने साइबर अपराधियों मकिरेड्डी सुजीत कुमार हैदराबाद से गिरफ्तार की है अपराधी के पास से रेंटल एग्रीमेंट, उद्योग रजिस्ट्रेशन, आधार, पैन कार्ड,और अन्य सामान पाए गए है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here