JHARKHAND :रांची में फ़ैल रहा है बर्ड फ्लू ,कुछ दिन तक चिकन ,अंडा न खाने का आदेश .

0
ANDA ,CHICKEN

रांची : रांची शहर के होटवार इलाके में बर्ड फ्लू फैला हुआ है.बर्ड फ्लू की जानकारी के बाद पशुपालक और स्वास्थ्य विभाग की और से अलर्ट है।प्रशासन ने इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली है.फ्लू की जानकारी होते ही जायजा लेने के लिए संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम दिल्ली से रांची पहुंच चुकी है। दो डॉक्टर समेत छह लोगों को क्वारंटाइन किया गया है.होटवार इलाके कुक्कुट प्रक्षेत्र के आसपास के इलाके को कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है.दिल्ली से आई केंद्रीय टीम के हेड डॉ. रजनीश गुप्ता ने कहा कि बीमारी का प्रसार अन्य जगहों पर न हो इसके लिए एपिक सेंटर यानि जहां पर संक्रमण मिला है उसके 01 किलोमीटर के रेडियस में मुर्गी, बत्तख, अंडे की आवाजाही और खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। डॉ. रजनीश गुप्ता ने कहा है कि ज्यादा टेंशन होने की कोई बात नही है.उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू संक्रमित पक्षियों-कुक्कुटों से यह वायरस इंसानों में पहुंच सकता है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है.तेज बुखार, गले में खराश, सर्दी जुकाम, बदन दर्द, भूख में कमी जैसे लक्षण होते हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेना है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here