केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज चौहान ने आज मिडिया से बात करते हुए कहा आगामी 04 नवंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी का झारखंड का आगमन होगा साथ ही कल दिनांक 03 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश में पहुंचकर संकल्प पत्र जारी करेंगे। वे आगे कहते हैं वह 5 का 7 कर देते हैं। उन्होंने 2019 में अपनी उम्र 42 साल बताई थी, जो 2024 में 49 साल हो गई।5 साल पहले उन्होंने झारखंड के नौजवानों से वादा किया था कि वह 5 लाख नौकरियां देंगे, माताओं-बहनों से कहा कि 2 हजार रुपए हर महीने चूल्हा खर्चा देंगे। 4 साल 10 महीने कुछ किया नहीं। अब चुनाव आते ही उन्होंने 5 साल को 2 महीना बना दिया। शिवराज कहते हैं झारखंड की कई बहनें ऐसी हैं जो भाईदूज पर अपने भाई के माथे पर तिलक नहीं लगा पाएंगी क्योंकि उत्पाद सिपाही की दौड़ में इंडी गठबंधन की सरकार ने नौजवानों को ऐसा दौड़ाया कि वो जिंदगी की जंग हार गए।झारखंड की बहनें आज भी अपने भाई का इंतजार कर रही हैं। ऐसी अमानवीयता और अव्यवस्था कभी देखी नहीं गई। जनता की अदालत में गठबंधन की सरकार को इसका जवाब देना होगा।




