Ranchi: राज्य में बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।राज्य में शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालय सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों को दिनांक 26.12.2023 से दिनांक 31.12.2023 तक के लिए बन्द रखे जाने का आदेश दिया गया है। माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय आवश्यकता अनुसार वर्ग-10 से वर्ग-12 तक की कक्षाओं का संचालन करेंगे।उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।




