लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमझरिया घाटी में बुधवार (29 मई) को सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौ*त हो गई. बताया गया है कि बुधवार तड़के सरिया लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य आरंभ कर दी .इसमें ट्रक के चालक और उपचालक की घटनास्थल पर ही मौ*त हो गई.मृ*तकों की पहचान अनिल यादव तथा गणेश यादव के रूप में हुए है. दोनों लातेहार के ही रहने वाले है. दोनों रिश्ते में जीजा-साला थे.बताया जा रहा है की जमशेदपुर से सरिया लेकर यह ट्रक लातेहार जा रहा था लातेहार मुख्य मार्ग पर स्थित अमझरिया घाटी में ट्रक असंतुलित हो गई और सीधे घाटी में 100 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही ट्रक में लदा हुआ सरिया ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए बाहर निकल गया.जिस से दोनों की मौ*त हो गई .रांची से लातेहार आने के दौरान चंदवा और कुरु के बीच यह घाटी पड़ती है.यह घाटी काफी खतरनाक है. यहां थोड़ी सी भी लापरवाही चालकों के लिए जानलेवा हो जाता है.




