झारखंड:16 IAS अधिकारियों का तबादला

0
ias officer

झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है.

तबादले की लिस्ट:

मस्त राम मीना (1996 बैच) को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से स्थानांतरित कर सदस्य, राजस्व परिषद बनाया गया।

राजेश कुमार शर्मा (2003 बैच) को आपदा प्रबंधन से हटाकर सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग नियुक्त किया गया।

के. श्रीनिवासन (2005 बैच) को ग्रामीण विकास से स्थानांतरित कर सचिव, ऊर्जा विभाग बनाया गया। साथ ही वे झारखंड ऊर्जा विकास निगम और बिजली वितरण निगम के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

मनोज कुमार (2006 बैच) को पर्यटन विभाग से हटाकर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग नियुक्त किया गया। वे ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

विप्रा भाल (2006 बैच) को परिवहन विभाग से स्थानांतरित कर सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग बनाया गया।

मनोज कुमार (2007 बैच) को महिला एवं बाल विकास विभाग से स्थानांतरित कर प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर बनाया गया। साथ ही उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

मुकेश कुमार (2009 बैच), सचिव योजना एवं विकास, को पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

उमा शंकर सिंह (2009 बैच), सचिव स्कूली शिक्षा, को महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

राजीव रंजन (2010 बैच) को अपर सदस्य, राजस्व परिषद से स्थानांतरित कर सचिव, परिवहन विभाग बनाया गया।

अबु इमरान (2010 बैच) को वित्त विभाग से स्थानांतरित कर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग नियुक्त किया गया।

संजय कुमार (2011 बैच) को राज्य खाद्य आयोग से स्थानांतरित कर प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना बनाया गया।

संदीप सिंह (2012 बैच) को विशेष सचिव, वित्त से हटाकर श्रमायुक्त, झारखंड नियुक्त किया गया।

घोलप रमेश गोरख (2012 बैच) को नागरिक सुरक्षा आयुक्त बनाया गया।

कुमुद सहाय (2012 बैच) को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू नियुक्त किया गया।

रविरंजन कुमार विक्रम (2012 बैच) को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान बनाया गया।

शशि रंजन (2014 बैच), जो निबंधक, सहयोग समितियाँ के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित करते हुए अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

सरकार ने सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here