बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने दी JPSC उम्र सीमा में छूट,22 अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने का अंतरिम आदेश

0
jharkhand highcourt

रांची, झारखंड : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आज बड़ा फैसला आया है। झारखंड हाईकोर्ट ने 22 ऐसे अभ्यर्थियों को अंतरिम आदेश जारी कर फॉर्म भरने की अनुमति दी है, जिनकी उम्र सीमा तय मानदंड से अधिक होने के चलते आवेदन नहीं कर पा रहे थे।झारखंड में लंबे समय बाद JPSC की इस परीक्षा के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है, लेकिन इसमें उम्र सीमा के कारण कई युवा ओवरएज हो चुके थे। अभ्यर्थियों ने तर्क दिया कि पिछली भर्तियों में देरी और अनियमितता के कारण उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी थी, लेकिन नई उम्र सीमा ने उन्हें आवेदन से बाहर कर दिया है।कोर्ट ने इस आधार पर इन 22 उम्मीदवारों को आवेदन भेजने की इजाज़त देते हुए कहा है कि उन्हें फिलहाल फॉर्म भरने से रोका नहीं जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here