गहनों की लूट का हुआ उद्भेदन, अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार-लूटा गया सोना-चांदी बरामद

0

पलामू: लेस्लीगंज थाना कांड संख्या-84/2025, दिनांक-21.06.2025, धारा-309(2) भा.दं.वि. के अंतर्गत दर्ज एक महत्त्वपूर्ण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोना महल दुकान के मालिक अरुण प्रसाद सोनी, उम्र 40 वर्ष, पिता- सरयु प्रसाद सोनी, निवासी थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें बताया गया कि उनकी दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की से दो अज्ञात चोरों द्वारा गहनों से भरा बैग चोरी कर लिया गया।इस घटना की सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पलामू पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर तत्काल छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी और गिरफ्तारी की कार्यवाहीः
दिनांक-26.06.2025 को गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लादी में एक घर में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पांकी) श्री मनोज कुमार झा के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा मौके पर छापामारी की गई। मौके से दो अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से लूटे गए गहनों एवं अन्य सामानों की बरामदगी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here