JCI रांची ने रविवार को जलसा, डांडिया नाईट का पोस्टर विमोचन किया

0
dandiya

रांची : संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया की यह जलसा का पांचवा संस्करण होगा। जलसा , शनिवार 5 अक्टूबर , रांची क्लब ( मेन रोड) में आयोजन किया जा रहा है।श्री चौधरी ने जानकारी दी की इस साल डांडिया नाईट में टिकट धारको को बम्पर तम्बोला का टिकट मुफ्त में मिलेगा और तम्बोला में कई इनाम दिया जायेगा।श्री चौधरी ने बताया की जेसीआई रांची हमेशा रांची में कुछ अलग करने का प्रयास करता है और इस बार भी उनका यह कार्यक्रम बाकी सभी से हट कर होगा। कार्यक्रम में डी.ज अन्वि देखने को मिलेगा जिसमे भारत के बेहतरीन 100 डी.ज में सुमार ख्याति अपने धून से लोगो झूमने आ रही है , खास गुजरती डांस ट्रुप भी कार्यक्रम की सोभा बढ़ाएंगे । बेहतरीन साउंड , लाइट इफेक्ट्स , प्रोफेसनल एंकर , लजीज व्यंजन, आकर्षक डेकोरेशन, किड्स ज़ोन इस कार्यक्रम का खास आकर्षण होंगे।संस्था अपने टिकट धारको के लिए सेफ्टी का भी खास ध्यान रख रही है और उसके लिए उचित इंतज़ाम भी किये है।जलसा के मुख्य पार्टनर प्रतीक ऑटोमोबाइल्स है, साथ ही एसोसिएट पार्टनर एन्हांस प्रोजेक्ट्स है, फ़ूड पार्टनर गणपती कैटरर , फोटोग्राफी पार्टनर कैलाश स्टूडियो, ज्वैलरी पार्टनर अलंकार ज्वेलरी और मीडिया पार्टनर आईनेक्स्ट है।इस कार्यक्रम में सचिव मयंक अग्रवाल के साथ जलसा के मेंटर अमित खोवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन वरुण जालान एवं मनदीप सिंह, को प्रोजेक्ट चेयरमैन ऋषब जालान एवं ऋषब अग्रवाल एवम् संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता अमन पोद्दार ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here