जामताड़ा:पुलिस अधीक्षक,जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी, साईबर अपराध थाना के नेतृत्व में साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी की गई जिसमें तीन साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार साईबर अपराधियों के पास से 15 मोबाईल, 21 फर्जी सीम कार्ड, 01 लेपटॉप तथा 03 चार पहिया वाहन बरामद कर सभी को जेल भेजा गया।



