जामताड़ा में जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। अपराधियों के पास से 18 मोबाइल, 26 सिम, 1 आईपैड और 1 मोटरसाइकिल बरामद किए गए।गिरफ्तार अपराधियों में नाजिर अंसारी (21 वर्ष), तजम्मुल अंसारी (उम्र 20 वर्ष) के नाम शामिल हैं। दोनों ग्राम रंगाडीह, भागाबांध के रहने वाले हैं। वहीं शेष दो अपराधी कन्हैया मंडल (20 वर्ष), बीरबल मंडल (20 वर्ष) हैं। ये दोनों ग्राम झिलुवा, नारायणपुर के रहने वाले हैं।



