जामताड़ा: आज जामताड़ा के नारायणपुर में दशकों से अधिक अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास के लिए प्रसिद्ध राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय नारायणपुर में अतिरिक्त वर्ग-कक्षा निर्माण कार्य भवन का मंत्री इरफ़ान अंसारी ने छात्र-छात्राओं के साथ शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा एक विद्यालय शिक्षा का केंद्र होने के साथ देश के भविष्य का मजबूत आधार भी होता है। ये भवन क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रदान कर नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ, उन्हें नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बनेंगे। हमारे बच्चों के लिए उनके सपनों का शानदार स्कूल बनाना हमारी प्राथमिकता है।




