पूर्वी सिंघभूम : राज्य सरकार की पहल पर सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ’ अभियान आज जिले में चलाया गया। एक भी बच्चा शिक्षा लेने से वंचित नहीं रहे, नियमित विद्यालय आएं इस उद्देश्य से अभियान संचालित किया गया। जिला प्रशासन इस दिशा में सतत प्रयासरत है कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए।



