जमशेदपुर जिले में बीती रात से हो रही भारी बारिश से गुड़रा नदी के पानी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया, जिससे नदी किनारे स्थित लव-कुश आवासीय विद्यालय पांड्रोशोली में पानी घुस गया. यहां हॉस्टल में रहने वाले 162 बच्चे और स्टाफ पानी के बीच फंस गये.जमशेदपुर पुलिस ने एक्स पर जानकारी दी “कोवली थाना अन्तर्गत लव कुश आवासीय विद्यालय में भारी वर्षा के कारण फसे 162 बच्चों को जमशेदपुर पुलिस के द्वारा रेस्क्यू कर सफलतापूर्वक निकाल कर सभी के परिजनों को सौपा गया।”




