जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के 24वें जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में IASअनन्य मित्तल ने पदभार ग्रहण किया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि विधि व्यवस्था का संधारण, सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी।डीडीसी मनीष कुमार, धालभूम एसडीओ पीयूष सिंहा समेत अन्य ने जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।बता दें कि राज्य की नई चंपई सोरेन सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है, इसमें कईयों को अतिरिक्त प्रभाव भी दिया गया है। सोमवार देर रात नई सरकार ने बड़ा प्रशासनिक सर्जरी का फेरबदल लिया। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नवीन पदभार ग्रहण करने के भी निर्देश दिए है।



