जमशेदपुर :नव वर्ष- 2024 के मद्देनजर शहर के संवेदनशील स्थानों पर SP, SSP द्वारा पैदल गश्ती

0

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, नगर के साथ नव वर्ष- 2024 के मद्देनजर नशाखोरी, अड्डाबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग, ड्रंक एवं ड्राइव, रफ ड्राइविंग तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं पुलिस तथा आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बिष्टुपुर, गोलमुरी, टेल्को, साकची, सीतारामडेरा,थाना क्षेत्र एवं शहर के अन्य थाना अन्तर्गत संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए पैदल गश्ती की गई।नव वर्ष-2024 के मद्देनजर बीते रात्रि वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के साथ जिला नियंत्रण कक्ष पहुंचकर CCTV के माध्यम से शहर के प्रमुख क्षेत्र एवं चौक-चौराहों की गतिविधियों का जायजा लिया गया। विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु जिले के सभी टाईगर मोबाइल, प्रतिनियुक्त विशेष बाइक दस्ता एवं सिविल दस्ता में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों / कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here