जम्मू-कश्मीर: गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार आंध्र प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईपीएस नलिन प्रभात को गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है और वह 30 सितंबर को आर आर स्वैन की सेवानिवृत्ति के बाद पद का नेतृत्व संभालेंगे। बता दें कि 55 वर्षीय प्रभात तीन बार पुलिस वीरता पदक विजेता हैं और अपने पूर्व कैडर राज्य आंध्र प्रदेश के विशेष नक्सल विरोधी पुलिस बल ‘ग्रेहाउंड्स’ का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने सीआरपीएफ में व्यापक रूप से सेवा की है, जहां उन्होंने आईजी ऑपरेशन और एडीजी के रूप में कश्मीर क्षेत्र की तैनाती का नेतृत्व किया था।




