जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों को मिला 2-3 किलोग्राम IED, यातायात की गई प्रतिबंधित

0

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के तुलीबल इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह 2-3 किलोग्राम IED का पता लगाया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने सोपोर-कुपवाड़ा बाईपास रोड के साथ तुलीबल में एक आईईडी का पता लगाया।उन्होंने कहा कि आईईडी का पता चलने के तुरंत बाद यातायात रोक दिया गया और लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। मौके पर बम निरोधक दस्ते को रवाना किया गया। मौके पर सोपोर पुलिस, 52RR और CRPF मौके पर मौजूद हैं। एक अधिकारी ने कहा कि बीडीएस ने सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट मेथड से डिफ्यूज करने के बाद 2 घंटे के भीतर राज्य राजमार्ग पर यातायात शुरू कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here