आज मोरबी ब्रिज हादसे में आरोपी ओरेवा ग्रुप के जयसुख पटेल ने चीफ ज्यूडिशियल मेजिस्ट्रेट की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उनके सरेंडर के बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। इससे पहले गुजरात पुलिस ने इस मामले में 1262 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट पहले ही पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी थी। मोरबी में मच्छू नदी पर बने ब्रिटिश काल के इस झूला पुल के संचालन और रख-रखाव की जिम्मेदारी अजंता मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड (ओरेवा ग्रुप) की थी।30 अक्टूबर 2022 को मोरबी ब्रिज गिरने के मामले में जयसुख पटेल को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इस हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी।



