10 साल पुराने रेप केस में आसाराम को भारी जुर्माने के साथ उम्रकैद

0

नई दिल्ली: गुजरात के गांधीनगर की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार (31 जनवरी) को स्वयंभू संत आसाराम को एक दशक पुराने यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.अभियोजन पक्ष ने आज सत्र अदालत को बताया कि आसाराम एक ‘आदतन अपराधी’ है. जिस कारण आसाराम को उसके खिलाफ दायर बलात्कार के एक मामले में भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।आसाराम को 374, 377 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।कोर्ट ने पीड़िता को 50 हजार का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

गांधीनगर सत्र अदालत ने सोमवार (30 जनवरी) को स्वयंभू संत आसाराम को एक दशक पुराने यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया। आसाराम पर सूरत की एक महिला ने करीब 10 साल पहले अहमदाबाद के मोटेरा स्थित उनके आश्रम में बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया था। हालांकि, सबूतों के अभाव में अदालत ने आसाराम की पत्नी समेत छह अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आसाराम बापू ने 2001 से 2006 के बीच उस महिला से कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया जब वह शहर के बाहरी इलाके में स्थित अपने आश्रम में रह रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here