Ishan Kishan reached Ranchi to play for Jharkhand in Ranji Trophy against Kerala
रांची: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन सोमवार को रांची पहुंचे. रांची में फैंस ने अपने लोकल लड़के का जोरदार स्वागत किया. उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया.जब उनसे बिहार और झारखंड के स्थानीय खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उभरते हुए स्थानीय खिलाड़ियों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं और सभी अच्छा खेल रहे हैं। वहीं, रांची में होने वाले टी20 मैच के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मौका मिला तो जरूर खेलूंगा.
उन्होंने फैन्स के साथ सेल्फी भी ली। ईशान झारखंड और केरल के बीच 13 दिसंबर से होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में हिस्सा लेने रांची पहुंच चुके हैं. यह मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा।ईशान ने आखिरी बार जेएससीए में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार 93 रन बनाए थे। ईशान की फॉर्म हाल के दिनों में काफी अच्छी है। अपने आखिरी वनडे मैच में ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। इसी के साथ वे सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
Ishan Kishan reached Ranchi to play for Jharkhand in Ranji Trophy against Kerala
इसे भी पढ़े : इशान किशन ने तोड़ा क्रिस गेल का वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड



