इरफ़ान अंसारी: चार मेडिकल कॉलेजों में बेड की कुल संख्या 1560 से बढ़ाकर की जाएगी 3560

0
Irfan Ansari

रांची: आज एक्स पर जानकारी देते हुए स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए INDIA गठबंधन की हमारी सरकार दृढ़संकल्पित है।राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों दुमका, पलामू, हजारीबाग और धनबाद में बेड की कुल संख्या 1560 से बढ़ाकर 3560 की जाएंगी। यानी इनमें कुल 2000 बेड बढ़ाए जाएंगे। पलामू में 360 से बढ़ाकर 860 बेड, हजारीबाग में 400 से बढ़ाकर 900, दुमका में 300 से बढ़ाकर 800 और धनबाद मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या 500 से बढ़ाकर 1000 की जाएगी। साथ ही राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भी बेड की क्षमता 2400 से बढ़ाकर 4450 की जा रही है। एमजीएम, जमशेदपुर में 751 बेड के अस्पताल भवन में उपचार की सुविधा शुरू हो चुकी है। एमजीएम में भी बेड की संख्या बढ़कर 1251 हो चुकी है।पलामू, हजारीबाग, दुमका और धनबाद मेडिकल कॉलेजों में बेड की संख्या बढ़ाए जाने के साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सेंट्रलाइज्ड मॉडर्न लैब की स्थापना की जाएगी। सेंट्रलाइज्ड मॉडर्न लैब में एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, ताकि मरीजों के लिए सुगमतापूर्वक सभी जांच अस्पताल में उपलब्ध हो सके। मरीजों को इलाज के लिए कहीं भटकना न पड़े।सभी मेडिकल कॉलेजों में एमआरआई, सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दुमका,पलामू, हजारीबाग और धनबाद के मेडिकल कॉलेजों में जितने भी ऑपरेशन थिएटर संचालित हैं, सभी को मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में परिवर्तित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here