रांची : आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अध्यक्षता में रांची में आयोजित दो दिवसीय झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 13वें महाधिवेशन कार्यक्रम में सीएम सोरेन शामिल हुए। सीएम सोरेन ने महाधिवेशन में शामिल झामुमो परिवार के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और जुझारू सिपाहियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं दी। सीएम सोरेन ने कहा ”झारखण्ड ही नहीं, पूरे देश-दुनिया के लोग आदरणीय दिशोम गुरुजी को आदर-सम्मान की नजरों से देखते हैं।आदरणीय दिशोम गुरुजी जी के नेतृत्व तथा असंख्य क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान के बाद हमें झारखण्ड अलग राज्य मिला।आदरणीय दिशोम गुरुजी ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का जो विशाल पेड़ लगाया है, और जिस पेड़ की जड़ें झारखण्ड के घर-घर में फैली हुई हैं, उसे सींचने का काम हमें करना है। हमारे अगुआ नेताओं के संघर्ष को सम्मान देने का काम हमें करना है।राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनने का आशीर्वाद हमें मिला है।2019 में तब राज्य की जनता के आशीर्वाद से हमें नेतृत्व करने का अवसर मिला, उसमें भी विपक्ष ने कई बार राजनीति का स्तर नीचे गिराते हुए, झारखण्ड को पीछे ले जाने की कोशिश की, लेकिन सफल न हो सके।झारखण्ड न कभी डरा, न कभी झुका।”
महाधिवेशन में इन विषयों पर होगी चर्चा: जेएमएम अपने संविधान में संशोधन पर विचार कर रही है,भूमि पुनर्वापसी कानून चर्चा करेगी पार्टी,वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर सकती पार्टी,राष्ट्रीय पार्टी बनाने की रणनीति,बिहार और बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेगी पार्टी, जेएमएम जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों की राजनीतिक शक्तियां बढाने पर विचार कर रही झामुमो,इसके अलावा इस महाधिवेशन में नई कमेटियों का गठन किया जाएगा.




