रांची: एसआईआर के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी शामिल हुए.भागलपुर पहुंच यात्रा में शामिल हुए,दलबल के साथ पहुंचे इरफान अंसारी अपनी ताकत दिखाई, यात्रा के दौरान पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की.मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा भाइयों और बहनों,मैं, आपका साथी और झारखंड का स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, बिहार की इस धरती से आप सबको एक ऐतिहासिक संदेश देने भागलपुर आया हूँ।मैं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुआ। यह केवल एक यात्रा नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की असली लड़ाई है। जब लोकतंत्र पर हमला हो, जब वोट पर डाका डाला जाए, तब हर सच्चे जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वह जनता के साथ खड़ा हो — और मैं गर्व से कहता हूँ कि मैं इस लड़ाई में जन-जन के हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूँ।इस यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। सड़कें, गलियां, चौक-चौराहे, हर जगह लोगों का उत्साह साफ दिख रहा था। बिहार की धरती ने यह संदेश दे दिया है कि अब जनता चुप नहीं बैठेगी। वोट की चोरी करने वालों को इस बार जनता नकार देगी और लोकतंत्र की रक्षा करेगी।
इस यात्रा के दौरान मेरी पार्टी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल जी से भी मुलाकात हुई। हमने मिलकर यह संकल्प लिया कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का हर सिपाही मैदान में डटा रहेगा।मैं राहुल गांधी जी और तेजस्वी यादव जी का अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने जनता के अधिकार की रक्षा के लिए यह ऐतिहासिक यात्रा शुरू की है। बिहार के हर गाँव, हर गली से उठ रही आवाज यही कह रही है—“अबकी बार, जनता की सरकार, महागठबंधन की सरकार।”आज का यह जनसैलाब सिर्फ बिहार का नहीं है। यह परिवर्तन की वह बयार है जो बिहार से उठी है और जल्द ही बंगाल, उत्तर प्रदेश और पूरे हिंदुस्तान में लोकतंत्र की नई कहानी लिखेगी।मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ—यह चुनाव सत्ता बदलने का नहीं, यह चुनाव देश बचाने का है।
यह चुनाव संविधान बचाने का है।यह चुनाव गरीब, मजदूर, किसान और आम इंसान की इज़्ज़त बचाने का है।मैं आप सबसे यही अपील करता हूँ—अपने वोट की ताकत पहचानिए। वोट की चोरी करने वालों से सवाल पूछिए।जो आपके अधिकार छीनना चाहते हैं, उन्हें जवाब दीजिए।भाइयों और बहनों,झारखंड की धरती से मैं यह संकल्प लेकर लौटा हूँ कि बिहार की जनता महागठबंधन को आशीर्वाद देगी और आने वाले कल में यही आंधी पूरे देश में लोकतंत्र को मजबूत करेगी।




