ईरान के दक्षिण खोरासन प्रांत में एक कोयला खदान में हुए जबरदस्त गैस ब्लास्ट में करीब 51 लोगों की मौ*त हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। ईरानी सरकार के टेलीविजन ने बताया कि 24 लोग अभी भी लापता हैं। यह दुर्घटना मदनजू कंपनी द्वारा संचालित खदान के दो ब्लॉकों में मीथेन गैस ब्लास्ट के वजह से हुई है। सरकारी मीडिया ने बताया कि ब्लास्ट शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे हुआ।ब्लास्ट के समय दो ब्लॉकों में 69 कर्मचारी मौजूद थे।




