कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को केंद्रीय जांच ब्यूरो में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है।
वह वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में DIG के पद पर कार्यरत हैं। आदेश में कहा गया है कि कार्मिक मंत्रालय ने 17 जनवरी, 2026 तक 5 साल के लिए द्विवेदी को आईटीबीपी के डीआइजी पद से हटाकर सीबीआई में डीआइजी के पद पर स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है।आईटीबीपी से पहले कुलदीप द्विवेदी झारखंड में कार्यरत थे।



