आईपीएल के 13वें सीजन के 10वां मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हराया। मुंबई ने सुपर ओवर में बेंगलुरु को 8 रन का टारगेट दिया। जिसे विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आसानी से हासिल किया।इससे पहले मैच में बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 202 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में मुंबई ने भी 5 विकेट पर 201 रन बनाए। ईशान किशन ने 99 और कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 60 रन की पारी खेली। मुंबई ने रन चेज करते हुए आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाए, जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले पिछले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 86 रन बनाए थे।यह इस सीजन का दूसरा सुपर ओवर है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एक मैच का फैसला भी सुपर ओवर ओवर में हुआ था, जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की थी।
बेंगलोर के लिए अब्राहम डिविलियर्स, एरॉन फिंच और देवदत्त पडिकल ने अर्धशतक जमाए।डिविलियर्स ने 24 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। डिविलियर्स ने चार चौके और चार छक्के लगाए। पडिकल ने 40 गेंदों पर 54 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे।फिंच ने 35 गेंदों पर 52 रन बनाए। अपनी पारी में फिंच ने सात चौके और एक छक्का मारा।मुंबई की तरफ से ट्रेंट बाउल्ट ने दो विकेट लिए।इससे पहले कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 1 रन बनाया था। पडिक्कल ने आईपीएल में अपने तीसरे मैच में यह दूसरी फिफ्टी लगाई है। वहीं, फिंच ने लीग में अपनी 14वीं और डिविलियर्स ने 35वीं फिफ्टी लगाई। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 34 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।रोहित आईपीएल में 5000 रन बनाने से 10 रन दूर हैं। वे 190 मैचों में 31.78 की औसत से 4990 रन बना चुके हैं। अब तक केवल दो बल्लेबाज ही आईपीएल में 5,000 से ज्यादा रन बना सके हैं। कोहली ने 178 मैचों में 37.68 की औसत से 5,426 रन बनाए हैं। रैना के 193 मैचों में 33.34 की औसत से 5368 रन हैं।सीजन में मुंबई और बेंगलुरु का यह तीसरा मैच है। इससे पहले दोनों टीमों ने 2 मैचों में एक मैच जीता और एक हारा है। मुंबई को सीजन के पहले मैच में चेन्नई ने हराया था। वहीं, बेंगलुरु को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ranjana pandey



