IPL 2020 / आज राजस्थान रॉयल्स के सामने हैं किंग्स इलेवन पंजाब की चुनौती, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

0

IPLआईपीएल के 13वें सीजन का 9वां मैच राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज शारजाह में खेला जाएगा। पिछले 5 मुकाबलों में पंजाब ने राजस्‍थान को 4 बार शिकस्त दी है। वहीं 2014 में शारजाह में ही दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, जिसमें पंजाब ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया था।वहीं, आज के मुकाबले में इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर अपना पहला मैच खेलेंगे। बटलर क्वारंटीन नियम के कारण चेन्नई के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे। रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर वापसी करने को लेकर बटलर काफी उत्साहित हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग प्लेइंग XI-
केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, जिम्मी नीशम, कृष्णप्पा गौतम, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग प्लेइंग XI-
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रॉबिन उथप्पा, राहुल तेवतिया, टॉम करन, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनदकट।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने इस सीज़न में अभी तक एक मैच खेला है, जिसमें उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। राजस्थान के लिए इस मैच में स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाए थे। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने इस सीज़न में दो मैच खेले हैं. इनमें एक मैच में उसे जीत और एक मैच में हार मिली है। ranjana pandey