IPL 2020/ आज किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगी जोरदार टक्कर

0

IPLइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का छठा मैच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में किंग्स XI पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच 24 सितंबर को खेला जाना है। दोनों टीमें इस सीजन में एक-एक मैच खेल चुकी हैं। यह मुकाबला आज शाम 07:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा राहुल की कप्तानी वाली किंग्स XI पंजाब टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से हरा दिया था आरसीबी की टीम इस सीजन में काफी बैलेंस्ड नजर आ रही है और पहली जीत के साथ टीम का मनोबल भी काफी बढ़ा हुआ है। वहीं किंग्स XI पंजाब के लिए पहला मैच सीख लेने वाला रहा था। ऐसे में बैंगलोर इस मैच में भी जीत दर्ज करना चाहेगी। किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर होगी।दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। हालांकि, खिलाड़ियों को यहां भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही यहां शबनम (ओस) की भी अहम भूमिका होगी और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर सकती है। ranjana pandey