इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन (IPL 2020) में आज दो मैच खेले जाने हैं। दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals, RR) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians, MI) के बीच शाम 7.30 बजे से खेला जाना है। मुंबई इंडियंस एक जीत और दर्ज करते ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगा, जबकि राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना लगभग तय है। मुंबई इंडियंस ने 10 में से सात मैचों में जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल सके थे और कीरोन पोलार्ड ने कप्तानी की थी, इस मैच में उम्मीद की जा रही है कि रोहित की वापसी होगी। कब और कहां खेला जाएगा यह मैच?
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2020 का 45वां मैच रविवार 25 अक्टूबर को अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है।
भारत में किस समय शुरू होगा मैच?
भारतीय समय के मुताबिक यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी शाम 7.00 बजे होगा।
लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप देख सकेंगे।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे।।
हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 12 बार मुंबई इंडियंस ने जबकि 11 बार राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की है। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला है। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी, पहला मैच मुंबई इंडियंस ने आसानी से जीत लिया था, एक बार फिर पलड़ा मुंबई इंडियंस का भारी नजर आ रहा है।
दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग XI:
राजस्थान रॉयल्स: बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
Ranjana pandey



