आज सुपर संडे के पहले मुकाबले में विराट कोहली और एमएस धोनी की टीमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलरो और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। इस सीज़न में जब इससे पहले ये दोनों टीमें आमने-सामने आईं थीं, तो बैंगलोर ने बाज़ी मारी थी। ऐसे में चेन्नई पिछली हार का बदला ज़रूर लेना चाहेगी। आज चेन्नई के लिए इस मैच में स्पिन गेंदबाज़ आर साई किशोर डेब्यू कर सकते हैं। टी20 क्रिकेट में साई किशोर के आंकड़े बेहद शानदार हैं। इसके अलावा केएम आसिफ को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम बिना किसी बदलाव के इस मैच में उतर सकती है। अबु धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम की तुलना में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बिल्कुल अलग है। यह साइज़ के हिसाब से काफी बड़ा ग्राउंड है। लेकिन यहां स्पिनर्स को कुछ मदद मिल सकती है। ऐसे में दोनों ही टीमें दो-दो मेन स्पिन गेंदबाज़ों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं।ranjana pandey



