IPL 2020 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने कोलकाता को 82 रनों से रौंदा

0

iplवेबडेस्क- IPL 2020 में आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 82 रनों से करारी शिकस्त दी है। विराट कोहली की कप्तानी में बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन का टारगेट कोलकाता को दिया। इस स्कोर में अब्राहम डिविलियर्स के नाबाद 73 रनों का अहम योगदान रहा।इस टारगेट को पाने के लिए उतरी कोलकाता की टीम ने पूरे 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 112 रन ही बना पाई। कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने 34 रन बनाए।बेंगलोर की तरफ से अब्राहम के बाद एरॉन फिंच ने 37 गेंदों पर 47 रन बनाए। विराट कोहली ने 28 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए। वहीं कोलकाता के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया। ranjana pandey