IPL 2020: आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

0

IPLआज शुक्रवार को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दिल्ली की बात करें तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करके पांच में से चार मैच जीते हैं। टीम टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। कप्तान अय्यर शानदार फॉर्म में है जबकि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मार्कस स्टोइनिस अब तक दो फिफ्टी जड़ चुके हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने अब तक 12 विकेट लिए हैं और उनके पास पर्पल कैप है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्टजे ने भी जरूरत पड़ने पर अच्छा प्रदर्शन किया है। अमित मिश्रा की जगह फिट होकर आए आर अश्विन ने 26 रन देकर एक विकेट लिया है। आइए नजर डालते हैं आईपीएल के इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, अक्षर पटेल, इनरिच नॉर्टजे, हर्षल पटेल, कगीसो रबाडा।राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI: जोस बटलर, स्टीव स्मिथ(कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, मनन वोहरा, महिपाल लोमरोर, अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, टॉम करन, अंकित त्यागी। ranjana pandey