IPL 2020 में आज कोलकाता नाईट राइडर्स को उनके नए कप्तान की रणनीति भी जीत नहीं दिला सकी। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए इस मैच में मुंबई ने कोलकाता को आठ विकेट से हरा दिया। इयोन मार्गन की कप्तानी में अपना पहला मैच खेलने उतरी कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 148 रन बनाए थे। कोलकाता के इस टारगेट को मुंबई के हरफ़नमौला खिलाड़ियों ने 16 ओवर पांच गेंदों में ही हासिल कर लिया, इतना ही नहीं मुंबई ने इस मैच में टारगेट चेज़ करते हुए अपने दो विकेट गवाएं।मुंबई के लिए क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 78 रनों का पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 44 गेंदों का सामना कर नौ चौके और एक छक्का लगाया। रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने नाबाद 21 रनों की पारी खेली। वहीं कोलकाता के लिए पैट कमिंस ने सर्वाधिक 36 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए थे। टीम के नए कप्तान इयोन मोर्गन ने आज नाबाद 39 रनों की पारी खेली।ranjana pandey



