Indian and New Zealand cricket team reached Ranchi, both teams will stay at Radisson Blu Hotel
27 जनवरी को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले तीन टी-20 मैचों में से पहले मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आज रांची पहुंची। गौरतलब है कि वनडे में न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने के बाद अब भारत की नजर टी20 सीरीज जीतने पर होगी।दोनों टीमें आज शाम को रांची पहुंची। मेन रोड स्थित रेडिसन ब्लू होटल में दोनों टीमों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।खास बात यह है कि खिलाड़ियों के लिए दो फ्लोर बुक किए गए हैं। जेएससीए की ओर से मैच की तैयारियां और क्रिकेटरों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा क्रिकेट प्रेमी मैच के टिकट लेने के लिए सुबह से ही टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हैं। मंगलवार को टिकट बिक्री के पहले दिन 1000 रुपये के टिकट बहुत कम समय में बिक गए।सीरीज का दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ में और आखिरी मैच एक फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
Indian and New Zealand cricket team reached Ranchi, both teams will stay at Radisson Blu Hotel
इसे भी पढ़े : रांची: एनोस एक्का की पत्नी ने CBI कोर्ट में किया सरेंडर



