INDIA गठबंधन ने की 5 मांगें,हेमंत सोरेन और केजरीवाल को रिहा करने की चुनाव आयोग से मांग

0

दिल्ली : इण्डिया गठबंधन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने INDIA गठबंधन की 5 मांगें बताई:1. चुनाव आयोग को लोकसभा चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित करना चाहिए।2. चुनाव आयोग को चुनाव में हेराफेरी करने के उद्देश्य से विपक्षी दलों के खिलाफ जांच एजेंसियों द्वारा की जानी वाली कार्रवाई रोकनी चाहिए।3. हेमंत सोरेन जी और अरविन्द केजरीवाल जी की तत्काल रिहाई की जाए। 4. चुनाव के दौरान विपक्षी राजनीतिक दलों का आर्थिक रूप से गला घोंटने की जबरन कार्रवाई तुरंत बंद होनी चाहिए।5. चुनावी चंदे का उपयोग कर BJP द्वारा बदले की भावना, जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT का गठन होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here