भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
सिडनी क्रिकेट मैदान पर जारी इस मैच में टॉस के बाद फिंच ने कहा कि अपने देश में क्रिकेट को वापस आता देखकर वह खुश हैं। खासतौर पर दर्शकों के सामने खेलना शानदार अनुभव होगा।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम को एक इकाई के तौर पर अच्छा खेलना होगा और मोमेंटम बनाना होगा क्योंकि यह आने वाले मैचों के लिए काफी अहम होगा।
मैच में खेली जा रही दोनों टीम इस प्रकार से है –
ऑस्ट्रेलिया –
आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड।
भारत –
शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, युजवेंद्रा चहल और जसप्रीत बुमराह। ranjana



