बांग्लादेश में रहने वाले हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए आज रांची में बंगाली समुदाय के लोगों ने अलबर्ट एक्का चौक के सामने विरोध किया. बंगाली समुदाय के लोगो ने कहा की बांग्लादेश में रहने वाले हिंदूओं को टारगेट किया जा रहा है.उनके साथ गंदे -गंदे सलूक किये जा रहे है.हिंदू अल्प संख्यक महिलाओं के साथ गलत कार्य किया जा रहा है.वे लोग वह बेवस है.साथ ही वह जो हिन्दू व्यवसाय है उनकी दुकानों कारखाने को जला कर ख़तम कर रहे है.वह के हिंदूओं को देश छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे है.बांग्लादेश में हो रहे हिंदूओं पर अत्याचार को देखते हुए आज बंगाली समुदाय केर लोगो ने रांची के सर्जना चौक के सामने एकजुट हुए.और वहां से पैदल मार्च करते हुए शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे.वही महिला पुरूषों के हाथों में तख्तियां थी.जिसमे लिखा था बांग्लादेश में रहने वाले हिंदूओं को सुरक्षा मुहैया कराया जाए, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार करना बंद करो.साथ ही देश के पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह भी किये है की बांग्लादेश में रहने वाले हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार पर हस्तक्षेप करें और उन्हें सुरक्षा मुहैया करायी जाये.




